बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) देवेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की आयोजित बैठक के दौरान कहा है कि दुर्घटनाओं पर विराम लगाए जाने हेतु व्यापक रणनीति बनाई जाए। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु सभी अधिकारियों को अलर्ट होकर कार्य करें और एआई के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर दिया जाए।
इस दौरान उन्होनें जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होनें लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स (जहाँ बार-बार दुर्घटनाएं होती हैं) पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। यहाँ पर्याप्त साइन बोर्ड, जेब्रा क्रॉसिंग और रिफ्लेक्टर लगाए जाएं।
उन्होनें सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता शिविर आयोजित करें। कहा कि 01-15 अप्रैल 2026 तक स्कूली वाहनों का फिटनेस एवं ड्राइवरों का मेडिकल परीक्षण कर लिया जाये। जनपद में 672 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं, जिसमंे 382 वाहनों का फिटनेस किया जा चुका हैं। शेष वाहनों का निर्धारित समयावधि में फिटनेस संबंधित प्रपत्र पूर्ण करवा ले। छात्रों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और ओवरस्पीडिंग के खतरों के प्रति जागरूक किया जाए। कहा कि प्रवर्तन कार्रवाई में सख्ती से पेश आये। ओवर लोडिंग एवं खनन के प्रकरणों में पुलिस व एआरटीओ तथा खनन संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाकर कार्रवाई करें।
बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जिला खनन अधिकारी आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

