फर्रुखाबाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जोरदार स्वागत

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नगर आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा।
जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला नगर की पूर्वी सीमा में प्रवेश किया, कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के बीच उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। तेरा जाकेट के पास कांग्रेसजनों ने उनकी अगवानी की और जुलूस के रूप में उन्हें नगर की ओर लेकर आए। कमालगंज में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अर्चना राठौर के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद फतेहगढ़ पहुंचने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अल्लादीन, रिजवान अहमद ताज सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान अजय राय ने पार्टी के प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव के आवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पिता एवं पूर्व विधायक सुरेश चंद्र यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी क्रम में उन्होंने महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनुपम शर्मा के मछरट्टा स्थित निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रहे प्रमोद जैन के सदवाड़ा स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र द्रवित जैन व उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। नगर के पक्का पुल पर तन्मय मिश्रा के संयोजन में भी प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। वहीं एटा प्रभारी शिवाशीष तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की एकता बनाए रखने और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही पार्टी को सफलता मिलेगी।
इस दौरान शिवाशीष तिवारी, तन्मय मिश्रा, स्पर्श मिश्रा, आदित्य मिश्रा, पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, अर्चना राठौर, हिलाल सफीकी, खुशहाल मियां, उजैर खान, जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी, नगर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला प्रवक्ता वरुण त्रिपाठी, मनोज कुमार गंगवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

‘