फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। रविवार को समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के.के.यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी चंद्रपाल सिंह यादव रहे।
बैठक में पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर एंव जिला महासचिव सैनिक प्रकोष्ठ अमित यादव ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के गांव-गांव जाकर जनता के बीच समाजवादी सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को बताएं और बीजेपी सरकार द्वारा किए जा रहे जनता पर अत्याचार को उजागर करें। जिला सचिव यशवंत सिंह बिसेन ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार किया। जिला महासचिव सपा इलियास मंसूरी ,सैनिक प्रकोष्ठ के रामाधार सिंह प्रदेश सचिव, अशोक कुमार यादव जिला कोषाध्यक्ष, छोटे सिंह यादव प्रदेश सदस्य ,कश्मीर सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष ,एवं कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बृजेश कुमार राव ने किया। बैठक में जिले के पूर्व सैनिकों ने बडी संख्या में भागीदारी की।
सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक में सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिए जीत के टिप्स

