कन्नौज : लोक अदालत 09 मई को, तैयारी बैठक में दिए गए निर्देश

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  आगामी 09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आयोजित हुई प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक।

कन्नौज।  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज के तत्वाधान में आगामी 09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेन्द्र कुमार झा के निर्देश के अनुक्रम उक्त लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला जज प्रथम द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गयी। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत रावेन्द्र कुमार द्विवेदी द्वारा नोडल अधिकारी प्रशासनिक विभाग अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय कुमार मिश्रा, नोडल अधिकारी पुलिस विभाग अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार विद्युत विभाग से अधिशाषी अभियन्ता मगन सिंह एवं एलडीएम, एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उपस्थित सभी अधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्रशासन द्वारा चिन्हित वादों पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में प्रशासन की तरफ से उपस्थित नोडल अधिकारी विजय कुमार मिश्रा द्वारा आगामी लोक अदालत में निस्तारण हेतु प्रशासन द्वारा चिन्हित प्रस्तावित कुल 59490 वादों की अद्यतन सूची प्रस्तुत की गयी जिसके अवलोकन उपरान्त नोडल अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी समस्त प्रशानिक अधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराये जाने हेतु चिन्हित किये जाने के निर्देश जारी कर बैंको की ऋण वसूली मामलों हेतु विशेष अभियान चलाये जाने तथा समस्त नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारियों को लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।