कयासों पर लगा विराम : आखिरकार भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी को झटका देने के बाद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हो गए। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिठाई खलाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि जिस पार्टी को मैंने अपनी जिंदगी के 15 साल दिए, अब वह पार्टी ईमानदार राजनीति से दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि वो अपनी पार्टी के दो तिहाई सांसदों के साथ पार्टी छोड़ रहे हैं।
राघव ने कहा कि राज्यसभा में हमारे 10 सदस्य हैं। दो-तिहाई सदस्य हमारे साथ हैं और हमने इस पर हस्ताक्षर करके इसे राज्यसभा के सभापति को भेज दिया है। राघव ने कहा कि उनके साथ हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी शामिल हैं।