कन्नौज: एडीजी ज़ोन ने किया बैरक और द्वार का उद्घाटन 

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज में नवनिर्मित बैरक तथा रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस प्रशिक्षण हेतु बैरक ,क्लास रूम’ और पुलिस लाइन के नव निर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन किया गया।

जनपद के भ्रमण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर हरीश चन्दर द्वारा पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण हेतु  थाना कोतवाली कन्नौज में नवनिर्मित पुलिस बैरक का उद्घाटन किया गया जो कि फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों के रहने की व्यवस्था को और बेहतर बनाएगा। इसके पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस प्रशिक्षण को आधुनिक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तैयार किए गए नए प्रशिक्षण बैरक और क्लास रूम का उद्घाटन किया गया ताकि जवानों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। इसी क्रम में पुलिस लाइन के नवनिर्मित मुख्य द्वार का भी अनावरण किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के साथ क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रनव कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे ।