फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। फर्रूखाबाद-बार एसोसिएशन तहसील सदर फरूखाबाद की आम सभा की बैठक तहसील बार एसोसिएशन के सभागार में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, बैठक में भ्रामक सूचनाओं एवं तथ्यों के द्वारा सदस्यों को गुमराह कर रहे बिन्दुओं पर आक्रोश व्यक्त किया गया और एक मत में कहा गया कि जब तक बिना अध्यक्ष की स्वीकृति के किसी भी पदाधिकारी का इस्तीफा अमान्य होता है। बैठक में युवा व वरिष्ठ अधिवक्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान का आवाह्न किया गया।
बुधवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता रुकमंगल सिंह चौहान ने की, संचालन पूर्व चुनाव अधिकारी उमाशंकर कटियार ने किया। पूर्व सचिव रविनेश चन्द्र यादव ने सुझाव देते हुए कहा कि वर्तमान समय में कार्यकारणी के द्वारा किये गये कार्यों के बारे में विचार करते हुए कहा कि जो लोग हमारी बार एसोसिएशन में पंजीकृत नहीं है वह अपना पंजीकरण करा लें, अधिवक्ता रामेन्द्र कटियार ने कहा कि बहुत ही गम्भीर विषय था, उन्होंने अधिवक्ताओं से एकजुट रहने की बात कही। अधिवक्ता बीरेन्द्र मिश्रा व राजीव चौहान ने अधिवक्ताओं से एकजुट रहने का आवाह्न किया, कि अधिवक्ताओं के बीच बढ़ रहे गतिरोध खत्म करने का प्रयास किया जाये और एक कमेटी बनाकर विवाद का समान हो सके। अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने मासिक बैठक होने की मांग की। अधिवक्ता संजीव शाक्य ने कहा कि जब तक अध्यक्ष जी स्वस्थ नहीं हो जाते हैं तब तक चुनाव की जरूरत नहीं है। अधिवक्ता कुलदीप त्रिपाठी ने कहा कि पांच सदस्यों की कमेटी बनाई जाए, जिससे समस्याओं का समाधान हो सके। अधिवक्ता राजेश वर्मा ने कहा कि उक्त बिन्दु पर ध्यान देना चाहिए, बाहरी सदस्यों के बारे में जानकारी करके तथ्यों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए, क्या उपाध्यक्ष जी को जो इस्तीफे दिये गये हैं, उसकी जानकारी अध्यक्ष जी को दी गई है और क्या उसकी स्वीकृति ली है। अधिवक्ता उमाशंकर कटियार, पंकज राजपूत, बजेश यादव व अंशुमान सिंह आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये और बैठक के उपरांत सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि पांच सदस्सीय कमेटी बनाकर अधिवक्ताओं के बीच चल रहे विवाद को समाप्त किया जाये।
इस दौरान अधिवक्ता सतेन्द्र शाक्य, ओमप्रकाश दुबे, उमाशंकर सक्सेना, अनूप कटियार, संजीव शाक्य, विपिन यादव, स्वदेश दुबे, सुनील सक्सेना, फिरोज अली खान, संजय कटियार, हेमराज सिंह राजपूत, अनिल सक्सेना, गोकुलेश सक्सेना, ऋषि सक्सेना, अनुज शर्मा टोनी, आशीष राजपूत, निखिल दीक्षित, श्यामेन्द्र सक्सेना, सुमित कश्यप, अतुल शाक्य, जगवीर कुशवाहा, दिलीप कश्यप आदि मौजूद रहे।
फर्रूखाबाद-बार एसोसिएशन तहसील सदर की बैठक संपन्न : संगठन की एकजुटता पर बल

