फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। फर्रूखाबाद विकास मंच ने बुधवार को पूर्वाेत्तर रेलवे कानपुर अनवर गंज-मन्धना जंक्शन के मध्य एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाए जाने के दौरान 14117/14118 कालिंद्री एक्सप्रेस को फर्रूखाबाद जंक्शन -दिल्ली के मध्य चलाये जाने की मांग की। अन्यथा की स्थिति में फर्रूखाबाद विकास मंच विशाल आन्दोलन करने को बाध्य होगा।
फर्रूखाबाद विकास मंच के एक शिष्ठ प्रतिनिधि मंडल ने मंच अध्यक्ष भैइयन मिश्रा के नेतृत्व में आज बुधवार को पूर्वाेत्तर रेलवे कानपुर अनवरगंज- मंधना जंक्शन के मध्य शीघ्र ही एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाए जाने के दौरान 14117/14118 भिवानी -दिल्ली वाया फर्रूखाबाद कानपुर होकर प्रयागराज तक प्रतिदिन चलने वाली कालिंदी एक्सप्रेस को फर्रूखाबाद से दिल्ली के मध्य चलाई जाने की मांग का रेल मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन पूर्वाेत्तर रेलवे फर्रूखाबाद जंक्शन स्टेशन प्रबंधक को सौपा गया। रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक को सौंपने के बाद मंच अध्यक्ष श्री मिश्र कुछ पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पिछले करीब 40 वर्षों से कालिंद्री एक्सप्रेस फर्रूखाबाद -दिल्ली के मध्य आम रेल यात्रियों की सेवा करती चली आ रही थी। इसी दौरान पूर्वाेत्तर रेलवे फर्रूखाबाद – कानपुर के मध्य छोटी लाइन को बड़ी लाइन में आमान परिवर्तन का कार्य पूरा होने पर, पूर्वाेत्तर रेलवे के अधि कारियों ने रेलवे बोर्ड से मांग कर के,कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रेन को अपना स्टाफ लगाकर कानपुर तक संचालित करना शुरू किया।
इससे पहले इसी कालिंद्री एक्सप्रेस के रेक से स्लीपर कोच काट करके फर्रूखाबाद के यार्ड में खड़ा करके, इसी रेक को, 01 एस एफ,02एस एफ पैसेंजर ट्रेन बनाकर फर्रूखाबाद – शिकोहाबाद के मध्य प्रतिदिन चलाया जाता था और आमान परिवर्तन बाद में कालिंद्री एक्सप्रेस का संचालन फर्रूखाबाद से कानपुर शुरु हुआ तो इसके एवज में पूर्वाेत्तर रेलवे ने कासगंज से फर्रूखाबाद होकर शिकोहाबाद तक अपना रेक रेल यात्रियों के लाभार्थ उसी समय पर चलाया जोआज भी 55341/55342 शिकोहाबाद- फर्रूखाबाद – कासगंज के मध्य पैसेंजर ट्रेन के रूप में रेल यात्रियों की सेवा कर रहा है।
उन्होंने बताया कि कानपुर सेंट्रल तक प्रतिदिन चलने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस का विस्तार प्रयागराज जंक्शन तक फर्रूखाबाद के भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने 6 अगस्त 2023 को करा दिया और घना कोहरा शीतलहर में, कभी-कभी कालिंद्री एक्सप्रेस प्रयागराज- कानपुर सेंट्रल के मध्य रद्द कर दी जाती रही।
उन्होंने बताया कि कानपुर सेंट्रल से बड़ी संख्या में प्रयागराज के लिए ट्रेनें रेल यात्रियों को उपलब्ध है,ऐसे में कानपुर अनवरगंज -मन्धना जंक्शन के मध्य शीघ्र शुरू होने वाले एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण के दौरान कालिंद्री एक्सप्रेस को शिकोहाबाद होकर प्रयागराज तक भेजना, फर्रूखाबाद और मैनपुरी के प्रतिदिन कालिंद्री एक्सप्रेस से आवागमन करने वाले करीब पांच हजार रेल यात्रियों के लिए बेहद कष्टकारी होगा। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने रेल मंत्री से, पूर्वाेत्तर रेलवे कानपुर अनवरगंज- मंधना जंक्शन के मध्य शीघ्र शुरू होने वाले एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की समयावधि में 14117/14118 कालिंद्री एक्सप्रेस को दिल्ली-फर्रूखाबाद मध्य चलाये जाने की जोरदार मांग की और कहा कि मांग न माने जाने पर फर्रूखाबाद विकास मंच बैनर तले विशाल जन आंदोलन करने को बाध्य होगा। यहां ज्ञापन देने के दौरान मंच के शिष्टपदाधिकारी में नितिन गुप्ता, मानसिंह,राजीव वर्मा, रजत वर्मा, राजीव पाल, ओम पाठक आदि मौजूद रहे।
कालिंद्री एक्सप्रेस को फर्रूखाबाद – दिल्ली के मध्य चलाया जाए : फर्रूखाबाद विकास मंच

