सपा मुखिया अखिलेश यादव के भाई का निधन,परिवार में शोक की लहर

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) सपा मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई का निधन हो गया है उन्होने अस्पताल में दम तोड़ा है। जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
बतादें कि मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की आज सुबह अचानक मौत हो गई. प्रतीक ने आखिरी सांस 38 साल की उम्र में ली है। प्रतीक लंबे समय से बीमार चल रहे थे और वह अपना इलाज कराने के लिए विदेश जाते थे. प्रतीक को बीमारी क्या थी यह अभी मालूम नहीं हुआ है. जानकारी के मुताबिक प्रतीक यादव 3 महीने से जिम नहीं जा रहे थे. बल्कि उनसे जुड़े लोगों का कहना है कि वो फिटनेस का बहुत शौक रखते थे. प्रतीक की जब मौत हुई तब अखिलेश यादव अपने आवास पर थे। जब प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम हो रहा था तब अखिलेश यादव वहां पर मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। अखिलेश यादव आखिरी तक पोस्टमार्टम हाउस में रहे. इस घटना के बाद यादव परिवार में शौक की लहर है। प्रतीक यादव अपर्णा यादव के पति थे।
प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। उनकी मौत की वजह क्या है यह जानने के लिए उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की जा रही है। बताया जा रहा है प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के निशान मिले है. हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के पीछे का असली सच पता चल पाएगा। प्रतीक यादव जब कुछ दिन पहले बीमार थे तब वह मेदांता अस्पताल में भर्ती रहे थे लेकिन अस्पताल से आने के बाद आज बुधवार को प्रतीक की तबियत बिगड़ी और मौत हो गई।
अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस से बाहर आ गए है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रतीक आज हमारे बीच नहीं है मुझे बहुत दुख है। वह एक बहुत अच्छा लड़का था और अपनी मेहनत से कुछ करना चाहता था अखिलेश ने कहा कि कुछ दिन पहले मेरी प्रतीक से मुलाकात हुई थी तब मैंने प्रतीक से कहा था अपना ख्याल रखीए और आगे बढ़िए. प्रतीक यादव देश की सबसे चर्चित राजनीतिक परिवार से थे. वह मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे थे। मगर प्रतीक शुरुआत से राजनीति से दूरी बनाए रखे थे. वह फिटनेस और रियल स्टेट बिजनेसमैन के तौर पर जाने जाते थे।