फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। किसानों के मसीहा चौ स्व0 महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर भाकियू टिकैत गुट के जिला कार्यालय नेकपुर चौरासी के सभागार में हुए कार्यक्रम में दूर दूर से आए किसानों ने स्व.चौधरी महेंद्र सिंह टिकट को श्रद्धा सुमन अर्पित किए व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीपक जलाकर उनके द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों को याद किया।
इस अवसर पर बोलते हुए जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य ने आज के युवाओ को बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के पदचिन्हों पर चलना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य एवं कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी ने कहा कि जो किसान बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहते है तो संगठन में ज्यादा से ज्यादा किसानों की हिस्सेदारी बढ़ाए।
जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने महेंद्र सिंह टिकैत को नमन करते हुए कहा कि किसान जाग गया है और वह अपना अधिकार लेना सीख गया है। अब कोई भी सरकार किसान का उत्पीड़न नहीं कर सकती ।क्ष उन्होंने कहा कि किसानों को जगाने और उनके अधिकार उन्हें दिलाने का काम स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकट की ही प्रेरणा का फल है।कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य ने किया और अध्यक्षता जिला सचिव सुशील दीक्षित ने की । इस अवसर पर कानपुर मंडल अफरोज मंसूरी कृष्ण गोपाल मिश्रा, ब्रजेश गंगवार, संजीव सोमवंशी, जिला महासचिव अभय यादव, जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार, युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत,पुजारी कटियार, सुग्रीव पाल,बिजनेश यादव,गुड्डू यादव,दिनेश सिंह, कश्मीर गंगवार,सोनू सोमवंशी, रामप्रकाश पाल,टिंकू यादव,सतीश कठेरिया,राजू सिंह,अजीत सोमवंशी,सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि पर किसानो ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

