कन्नौज : जिले में तेल गैस का पर्याप्त स्टाक : डीएसओ

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा ने अवगत कराया है कि जनपद में ईंधन एवं घरेलू एल.पी.जी. की उपलब्धता की सतत निगरानी की जा रही है तथा आपूर्ति की स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं संतोषजनक है।

उन्होंने बताया कि आज जनपद में संचालित समस्त 82 पेट्रोल पंपों पर डीजल का कुल प्रारंभिक स्टॉक 1041 किलोलीटर तथा पेट्रोल का 816 किलोलीटर उपलब्ध है। दिनांक 15 मई को डीजल की कुल बिक्री 249 किलोलीटर एवं पेट्रोल की 158 किलोलीटर दर्ज की गई।

इसी प्रकार, जनपद की 28 गैस एजेंसियों पर घरेलू एल.पी.जी. रिफिल का आज का कुल प्रारंभिक स्टॉक 9146 सिलेंडर है। दिनांक 15 मई को 5015 रिफिल की बिक्री हुई तथा 5752 रिफिल की आमद प्राप्त हुई। व्यावसायिक रिफिल का आज का प्रारंभिक स्टॉक 687 है, जबकि कल 29 रिफिल की बिक्री हुई।

उक्त आंकड़ों के आधार पर जनपद में ईंधन एवं घरेलू गैस की उपलब्धता मांग के अनुरूप बनी हुई है। ईंधन एवं एल.पी.जी. की उपलब्धता और मांग की निरंतर समीक्षा की जा रही है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।