समय के साथ चलें फोटोग्राफर : मोनिका यादव जिला पंचायत अध्यक्ष

‘‘आठवें फोटो एग्जिबिशन एवं फोटोग्राफर कार्यशाला सम्मेलन में बोलीं मोनिका’’
फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।
फ़ोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, फर्रूखाबाद फोटो क्लब द्वारा आठवां फोटो एग्जिबिशन एवं फोटोग्राफर कार्यशाला सम्मेलन का आयोजन शहर के ठंडी सड़क स्थित केएम हाउस पर आयोजित किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन लखनऊ से आए फोटोग्राफर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मोनिका यादव (जिला पंचायत अध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र सिंह राठौड़ (सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ) एवं आए हुए अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश का पूजन एवं माता सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने कहा कि संगठन ही सफलता की पूंजी है क्योंकि बिना संगठन से कोई कार्य नहीं हो सकता। फोटोग्राफी में एक व्यक्ति कोई भी कार्य नहीं कर सकता। उसके लिए पूरा टीम वर्क चाहिए। उन्होंने फोटोग्राफी के लिए सांझा सुरक्षा संकल्प योजना की घोषणा की। यदि कोई फोटोग्राफर योजना में रजिस्ट्रेशन कराता है और उसकी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो सहायता के तौर पर 1 लाख रुपए की सहायता की जाएगी। उत्तर प्रदेश संगठन के सचिव सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने आधुनिकतम क्रांति एआई पर बोलते हुए कहा कि आज का समय चुनौतियों का है। हम लोगों को नई तकनीक के साथ चलना होगा,तभी हम सफल होंगे।
मुख्य अतिथि मोनिका यादव जिला पंचायत अध्यक्ष ने फोटोग्राफरों को समय के साथ चलने के लिए आवाहन किया। अमित राठौर मंडल प्रभारी ने शैलेंद्र सिंह राठौड़ को अपना संरक्षक घोषित किया। फ्यूजी कंपनी से ए राजकुमार तिवारी, पैनासोनिक कंपनी से सिद्धांत, टैलेंट कंपनी से अमित सक्सेना ने कैमरे की बारीकियां को लोगों को समझाया। कैमरे में एआई का उपयोग भी बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित अमित राठौर, (मंडल प्रभारी) रविंद्र भदोरिया (संरक्षक )अनिल श्रीवास्तव, मुकेश शुक्ला, मनोज शर्मा, जोगिंदर सिंह, स्वतंत्र प्रकाश वर्मा, नंद किशोर चौरसिया, संदीप चौहान, अनुराग पांडे, सोनू शुक्ला, भारत सिंह, प्रदीप शाक्य, रजत गुप्ता, निलेश कटियार, अरविंद, आनंद,पवन एग्रोटी, अवधेश सिंह, बृजमोहन चौधरी, जितेंद्र,मिलन कटियार,नवनीत वाजपेई, सुशील कुमार,अरुणेश अग्निहोत्री सहित फर्रूखाबाद, बरेली, औरैया, एटा, इटावा, कासगंज, कन्नौज, छिबरामऊ, मैनपुरी, शाहजहांपुर, इटावा के लगभग 200 फोटोग्राफरों ने सहभागिता की।