कन्नौज : राजेन्द्र श्रीवास ने लिया सीडीओ का चार्ज

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। पूरे सवा महीने बाद मुख्य विकास अधिकारी के रिक्त पद पर आज पीलीभीत से स्थानांतरित होकर आए राजेन्द्र कुमार श्रीवास ने अपनी योगदान आख्या दी।

पीडीएस संवर्ग के अधिकारी श्रीवास वर्ष 2012-13 में कन्नौज में तैनात राह चुके हैं तब वे जिले के उपायुक्त स्व रोजगार(मनरेगा) हुआ करते थे। 

अपनी कन्नौज तैनाती से पहले वे जालौन और पीलीभीत में मुख्य विकास अधिकारी रह चुके है।

मीडिया से एक संक्षिप्त मुलाकात में सीडीओ श्रीवास ने कहा कि शासन कि विकास योजनाओं को गति देना दर्पण पोर्टल पर रैंकिंग में सुधार करना, और जिले के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में लाना उनकी प्राथमिकता होगी। जन सुनवाई को और पारदर्शी बनाने के लिए भी वे हर सम्भव उपाय करेंगे। 

आज अपरान्ह जिले में पहुचे सीडीओ ने जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से शिष्टाचार भेंट की और फिर विकास भवन स्थित अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया।

डीएम से मुलाकात के फौरन बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में विकास कार्यो की पूर्व निर्धारित मासिक समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया।