कन्नौज : महँगाई, भ्रष्टाचार और बिजली आपूर्ति से भड़के सपाइयों का राष्ट्रपति को ज्ञापन 

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, पेपर लीक तथा किसानों एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कन्नौज विधानसभा अध्यक्ष पी पी सिंह वघेल के नेतृत्व एवं सपा नेत्री शशिमा सिंह दोहरे के संयोजन में सौंपा गया।

कन्नौन विधानसभा अध्यक्ष पी पी सिंह वघेल के नेतृत्व एवं सपा नेत्री शशिमा सिंह दोहरे ने कहा कि देश एवं प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों, खाद-बीज, कीटनाशकों तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, युवा, महिलाएं एवं मध्यम वर्गीय परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे एवं सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन सहित अन्य नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार किसानों, युवाओं एवं गरीबों की आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई थी तथा जनता को राहत देने का कार्य किया गया था। कन्नौज जनपद में समाजवादी सरकार के समय 24 घंटे बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य किया गया था, जिससे व्यापार, शिक्षा एवं आम जनजीवन को बड़ी राहत मिली थी। आज वही जनता बिजली संकट, बढ़े हुए बिजली बिल और किसानों की मक्का की फसल सूख रही है जबकि जनपद कन्नौज को एक ऊर्जा मंत्री जबसे बनाया गया तबसे और अव्यवस्थाओं से आम जनमानस परेशान है।

ज्ञापन में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा गया कि खेती में उपयोग होने वाला डीजल लगातार महंगा होता जा रहा है, जिससे सिंचाई, जुताई एवं परिवहन की लागत बढ़ गई है। खाद एवं बीज समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं तथा उनके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा किसानों को राहत देने और उनकी आय बढ़ाने की बात करते रहे हैं, लेकिन वर्तमान सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रही है।

प्रदेश सचिव आकाश शाक्य एवं जिला महासचिव राम सेवक राजपूत, सलोवा जिलाध्यक्ष अंशू पाल, छात्रसभा जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा आदि नेताओं ने भी ज्ञापन में भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक अनियमितताओं पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। कहा गया कि आम जनता के कार्य बिना रिश्वत समय पर नहीं हो रहे हैं तथा सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। इससे जनता का विश्वास शासन-प्रशासन से कमजोर होता जा रहा है।

युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कहा गया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं ने लाखों विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को चिंता में डाल दिया है। समाजवादी पार्टी लगातार युवाओं के भविष्य की सुरक्षा एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग करती रही है।

समाजवादी पार्टी ने मांग की कि बढ़ती महंगाई पर तत्काल प्रभावी नियंत्रण किया जाए, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद-बीज एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम कम किए जाएं, किसानों को उचित मूल्य पर कृषि सामग्री उपलब्ध कराई जाए, भ्रष्टाचार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा पेपर लीक रोकने हेतु सख्त कानूनों का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा अखिलेश यादव के नेतृत्व में किसानों, युवाओं, मजदूरों एवं गरीबों की आवाज को मजबूती से उठाया जाता रहेगा।

कुछ किसान बैलगाडी से विरोध करने कलेक्ट्रेट आ रहे थे जिनको मानपुर रोड पर पुलिस ने रोक लिया यह तानाशाह सरकार जनता को अपनी बात रखने का भी हक़ छीन रही है जो सरासर ताना शाही है।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंद्रेश यादव, राजेंद्र सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, राजेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अंगूरी दहाड़िया, विजय  द्विवेदी मुख्य प्रवक्ता कन्नौज, आरिफ ज़मा प्रदेश सदस्य, सपा नेता विवेक पाल, संगीता पाण्डेय, चंद्रभान दोहरे, आशीष यादव ,आशीष यादव बीडीसी, रवि चौवे, मुस्ते हसन नगर अध्यक्ष, शकील कोटेदार, कौशर खान, भोले कुरैशी, ऋषभ गुप्ता, रिज़वान खान, संजीव यादव, सुरजीत यादव, विनोद यादव, आशुतोष यादव, अनिल यादव, वीरेंद्र कटियार, राकेश कठेरिया, शाहिद वारसी, सत्यम कुशवाहा, मसूद अहमद भुट्टो, गुलशाद अहमद, अंशुल गौतम, दिवाकर अग्निहोत्री, रजनीकांत पाल, राकेश यादव, अतुल यादव, बजरंग सिंह चौहान, अजय कश्यप, रामवीर कठेरिया, सोनम यादव, बेबी यादव, मंजू यादव, बबली दोहरे, संगीता यादव, सुमन यादव, रेनू यादव, सीता यादव, जशोदा यादव, बन्नी यादव, ममता यादव, यशमीन खान नगर अध्यक्ष महिला सभा, कांती यादव, पिंकी यादव, नवी आलम प्रधान, राजू अली, रमेश गौतम, रामू यादव, अफाक खान, सचिन यादव, शिवमोहन यादव, रेहान खान पूर्व सभासद, रंजीत यादव, प्रशांत पाण्डेय, रामवीर सिंह, प्रखर द्विवेदी, मोहम्मद राशिदआदि  समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।