कन्नौज : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यालय में कार्यशाला आयोजित

​राज्यमंत्री कैलाश राजपूत, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, जिला प्रभारी इंद्रपाल पटेल और जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया रहे मुख्य रूप से मौजूद

बृजेश चतुर्वेदी

​कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज भाजपा जिला कार्यालय, कन्नौज पर एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

​कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला प्रभारी इंद्रपाल पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ​”12 वर्षों में सरकार ने गरीब कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं को जमीन पर उतारकर देश के कोने-कोने को विकास की धारा से जोड़ने का काम किया।

​विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कैलाश राजपूत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मोदी सरकार में देश के हर वर्ग का विकास हुआ और देश की व्यवस्था में अभूत पूर्व परिवर्तन हुआ।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार के ये 12 साल ऐतिहासिक निर्णयों और देश के समग्र विकास के रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याण कारी नीतियों को हर घर और हर गरीब तक पहुंचाएं ताकि संगठन और अधिक मजबूत हो सके।

​कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और आश्वस्त किया कि जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

​इस अवसर पर जिला प्रभारी इंद्रपाल पटेल ने संगठनात्मक विषयों पर प्रकाश डाला और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान ​कार्यशाला में ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा, जिला महामंत्री रामसेवक कथेरिया, शैलेन्द्र दुबे, श्यामू राजपूत, शरद मिश्रा, अभिमन्यु ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय, अशोक सिंह, प्रमोद राजपूत, कुलदीप सिंह दोहरे, मुनीश मिश्रा, श्याम दुबे, शिवेंद्र कुमार, मिथिलेश बाथम, राजन पंडित समेत जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष और भारी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।