समाजवादियों ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में किया गया जिसमें पार्टी के बड़ी तादात में पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद किया। इस अवसर पर सभी ने उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने तथा समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।सभा को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासक थीं, जिन्होंने न्याय, जनकल्याण और धर्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में पूर्व जिला महासचिव राम भजन पाल ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा महापुरुषों और महान विभूतियों के सम्मान की पक्षधर रही है। उन्होंने दावा किया कि मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में अहिल्याबाई होल्कर के सम्मान में कई भव्य द्वारों का निर्माण कराया गया था।
मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रमुख प्रदेश महासचिव अंगद यादव ने कहा कि यदि भविष्य में पुनः समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो कन्नौज शहर के प्रमुख पाल चौराहे पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्वर्ण प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष पी पी सिंह वघेल एवं पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, सपा नेता यश कुमार दोहरे, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, सपा नेता रामशंकर लोधी, सपा नेत्री शशिमा सिंह दोहरे, सपा नेता राकेश कठेरिया, सपा नेता सुनील दिवाकर, जिला पंचायत सदस्य राजेश पाल सहित आदि नेताओं ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार केवल दिखावे की राजनीति कर रही है हम सभी समाजवादियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस दौरान कार्यक्रम का संचालन सपा नेता विवेक पाल ने किया कार्यक्रम में रजनीकांत यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, चन्द्रभान दोहरे राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जाति,राजेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अजय कश्यप, नेम सिंह यादव, आनन्द वाबू यादव, एडवोकेट शकील अहमद, आशीष यादव, शिब्बू तिवारी, नितिन यादव, यशबीर, कमलेश कटियार, एडवोकेट नीलम पाल, रजनीकान्त पाल, पुष्पेन्द्र दिबाकर, रोहित कुशवाहा, नाजिम खां, वीरेन्द्र कटियार, कल्लू पालु गुफरानु अहमद सद्दाम वारसी,आसिफ सिद्दीकी, हारून खां, भोले कुरैशी, कौशर खान वजरंग सिहं चौहान, दशरथ पाल, श्यामबाबू पाल, उमेंश पाल, संजीव पाल, सत्यम कुशवाह, सरवेश कुमार पाल, अनुराधा यादव,सुधीर कश्यप,सुनील यादव,अंशुल गौतम, चन्दन अग्निहोत्री, आकाश कटियार, अनूप प्रजापति, चंकी राजपूत, ज़ीशान वारसी, अनिरुद्ध यादव,अंकित यादव,मो. राशिद, रामू यादव, प्राथवेन्द्र दिवाकर, नेम सिँह पूर्व प्रधान, राजू अली, सूरज कटियार, अभिषेक पाल, घनश्याम पाल, अतुल पाल सहित अन्य सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।