बेइमानी से चुनाव जीतती है भाजपा : थाने और तहसील बन गए है भ्रष्टाचार के अड्डे : अखिलेश यादव

लखनऊ।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बेइमानी से चुनाव जीतती है, जिसे स्वीकार करके भाजपा के विधायक ने भ्रष्ट भाजपाई राजनीति का एनकाउंटर कर दिया है। देखते हैं अब इन भाजपा विधायक को पार्टी से निकाला जाता है या भाजपा की ओर से उन्हें अगला मुख्यमंत्री घोषित किया जाता है। इस बार जनता भाजपा की सारी तिकड़म निकाल देगी। भाजपा हारेगी और फिर कभी नहीं आएगी। अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि थाने और तहसील भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। भाजपा जमीनों पर कब्जे करवा रही है। भूमाफिया, खनन माफियाओं को संरक्षण दे रही है। भाजपा के भूमाफिया ने अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज जैसे धार्मिक स्थलों को भी नहीं छोड़ा। अयोध्या, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मथुरा आदि जिलों में बड़े पैमाने पर जमीनों पर कब्जा कर लिया है।
सपा ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती
प्रदेश सपा मुख्यालय पर रविवार को वीरांगना लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती सादगी से मनाई गई। लोकमाता के चित्र पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि लोकमाता का कुशल शासन, धार्मिक स्थलों के जीर्णाेद्धार और महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए काम भारतीय इतिहास में अमर रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद रहे।