सीएम योगी के जन्म दिन पर जिला पंचायत अध्य़क्ष मोनिका यादव और गौरव चौधरी ने दी बधाई

लखनऊ।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। सीएम योगी के 54वें जन्म दिन पर जिला पंचायत अध्य़क्ष फर्रूखाबाद मोनिका यादव और जिला पंचायत अध्य़क्ष मेरठ गौरव चौधरी लखनऊ पहुंचे और उनसे मिलकर शुभकामना और बधाई दी साथ ही उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और शक्ति प्रदान करने की कामना की। बताते चलें कि अभी हाल ही में दोनो ने हिमांचल के एक रिसोर्ट में शादी की थी।