नई दिल्ली।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर और आसपास के इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं दूसरी तरफ डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति के लिए दिल्ली पुलिस को कोई अनुरोध नहीं भेजा है।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति
कॉकरोच पार्टी का नारा है, हम थे, हम हैं और हम रहेंगे। पार्टी का संदेश है कि हमें मिटाने की कोशिशें बहुत हुईं, लेकिन हम हर बार और मजबूत होकर लौटे। जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। अभिजीत दीपके को प्रदर्शन की इजाजत मिल गई है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति पुलिस ने दे दी है। प्रदर्शन में देश भर से लोग आकर जुटे हैं।
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शनकारी मौजूद
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। जो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन स्थल पर किसी को जाने की अनुमति नहीं।
दिल्ली बॉर्डर पर टीमें तैनात
खुफिया विभाग के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली बॉर्डर समेत अन्य स्थानों पर टीमें तैनात कर दिल्ली जाने से युवाओं को रोका भी जा सकता है।
गुरुग्राम से सैंकड़ों युवाओं के जाने की आशंका
कॉकरोच जनता पार्टी के शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में गुरुग्राम जिले से भी सैंकड़ों युवाओं के जाने की आशंका है। इसे लेकर खुफिया विभाग और गुरुग्राम पुलिस की इंटेलिजेंस विंग की टीम भी अलर्ट पर हैं।
दिल्ली पुलिस ने कहा- अशांति न फैले
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि संगठन अनुमति के लिए आवेदन करता है, तो पुलिस उनके अनुरोध की विधिवत जांच करेगी। पुलिस प्रशासन वर्तमान स्थिति पर लगातार कड़ी नजर बनाए हुए है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा सकता है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी प्रकार की अशांति न फैले। पुलिस शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
कॉकरोच जनता पार्टी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मिली अनुमति : प्रदर्शन से पहले भारी सुरक्षा अलर्ट

