कन्नौज: गतिरोध समाप्त, सदर तहसील में सात माह पुरानी अधिवक्ता हड़ताल समाप्त

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। तहसील सदर कन्नौज में पिछले सात माह से लगातार चली आ रही अधिवक्ताओं की हड़ताल आज अंततःसमाप्त हो गयी। शनिवार तथा सोमवार अधिवक्ताओं के साथ बैठकर की गई वार्ता के पश्चात सभी ने न्यायालयों के संचालन पर अपनी सहमति व्यक्त दी। इसे सर्वसम्मत सहमति इसलिए माना जाना चाहिए क्योंकि तहसील में कार्यरत तीन अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारी और अधिसंख्य अधिवक्ता मौजूद रहे। सदर तहसील में अधिवक्ता एसोसिएशन संघ, लॉयर्स बार एसोसिएशन और सदर बार एसोसिएशन कार्यरत हैं। तीनों बार संगठनों  के अध्यक्ष क्रमशः अजय श्रीवास्तव, हीरालाल और नाजिम अख्तर के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता गण अजय यादव विनोद त्रिवेदी ,राजीव श्रीवास्तव, रामबाबू राठौर ,मनोज पांडे, वीरपाल, योगेंद्र कटियार ,सुभाष कटियार ,रामदेव शुक्ल  ,यादवेंद्र यादव ,  काशीराम, कृष्ण चंद्र शर्मा  आदि वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ समस्त कनिष्ठ अधिवक्ता गण भी उपस्थित रहे।

बेंच अर्थात अधिकारियों की ओर से एसडीएम सदर नवनीता राय, एसडीएम न्यायिक  रेशमा सहाय, तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार भारत कुमार मौर्या तथा राकेश कुशवाहा और सभी न्यायालयों के पेशकार भी बैठक में मौजूद रहे।