बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत निर्मित पानी की टंकी विकास खण्ड तालग्राम की खाडे़देवर ग्रामीण पाइप पेयजल योजना का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होनें नवनिर्मित पानी की टंकी, पंम्प कक्ष, क्लोरिन कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होनें कहा कि लाइट न आने पर जनरेटर का उपयोग किया जाए। रेगुलर वाटर सप्लाई होनी चाहिए। जानकारी दी गयी कि ग्राम में 850 कलेक्शन किये गए है, सभी को पेयजल की सुविधा मिल रही है। इस मौके पर उन्होनें टंकी स्थित तालाब की जीर्ण-क्षीण अवस्था को देख कर तालाब का सौदर्यीकरण कराने के निर्देश दिये। कहा कि तालाब का सौदर्यीकरण इस प्रकार से कराया जाए कि तालाब के किनारें बैठनें हेतु बेंच की व्यवस्था एवं हरियाली हेतु पेड़-पौधे तथा टहलने हेतु पार्क आदि व्यवस्थाएं समाहित हो। जिलाधिकारी ने ग्राम खाडे़देवर जाकर पेयजल व्यवस्था देखी। मौके पर टोटी से पानी निकलता हुआ पाया गया। उन्होनर ग्रामवसियों से पेयजल सप्लाई के संबधं में जानकारी की, जिसमें ग्रामवसियों द्वारा बताया कि पानी की सप्लाई नियमित होती है। किसी को पेयजल की कोई भी दिक्कत नही है। वही राजाराम एवं छोटीदेवी द्वारा हर घर जल योजना की सराहना की गयी। उनके द्वारा बताया गया है कि घर-घर पेयजल नल की सुविधा मिल जाने से ग्रामवासी प्रसन्न हैं। सभी को शुद्व पेयजल मिल रहा है। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि पेयजल का उपयोग आवश्यकतानुसार अपने जरूरी काम में करें, आनावश्यक पानी को बर्वाद होने से रोकें।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम सुरेन्द्र कुमार, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।