सीमा सिंह बनीं फर्रूखाबाद की नई डीएसओ: सुरेंद्र यादव का जौनपुर तबादला

फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )।  शासन ने खाद्य एवं रसद विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सीमा सिंह को फर्रूखाबाद का नया डीएसओ बनाया है। वहीं डीएसओ सुरेंद्र यादव का स्थानांतरण फर्रूखाबाद से जौनपुर जनपद कर दिया है। शासन के आदेश के अनुसार उन्हें तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरेंद्र यादव ने 22 जुलाई 2022 को फर्रूखाबाद में जिला पूर्ति अधिकारी का कार्यभार संभाला था। इसके बाद लगभग चार वर्षों के लंबे कार्यकाल में उन्होंने जनपद की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने, राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कार्यकाल में विभागीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। अपने सौम्य व्यवहार, प्रशासनिक दक्षता और ईमानदार कार्यशैली के कारण सुरेंद्र यादव अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता के बीच लोकप्रिय रहे। शासन ने खाद्य एवं रसद विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सीमा सिंह को फर्रूखाबाद का नया डीएसओ बनाया है।