अग्निशमन मानकों को पूरा किये बिना केंद्र न संचालित करने की चेतावनी
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। लखनऊ के एक कोचिंग केंद्र में कल लगी आग से हुए भीषण हादसे में 17 बच्चो की असमय मौत के बाद कन्नौज का जिला प्रशासन भी हड़बड़ाकर जग गया। देर शाम ही उसने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, उप जिला मजिस्ट्रेट सदर नवनीता राय, प्रभारी क्षेत्राधिकारी सदर कुलवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी की संयुक्त टीम बनाकर नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न कोचिंग सेंटर्स का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान लगभग आधा दर्जन से अधिक कोचिंग संस्थानों की जांच की गई। जांच में फायर सेफ्टी मानकों, आपातकालीन निकासी व्यवस्था एवं आवश्यक अनुमति संबंधी दस्तावेजों की गहन समीक्षा की गई। टीम द्वारा संबंधित कोचिंग संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अग्निशमन सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करें तथा बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के किसी भी स्थिति में कोचिंग संचालन न किया जाए।
निरीक्षण के दौरान कुछ कोचिंग सेंटर्स, विशेषकर तहखाने (बेसमेंट) में संचालित “कौटिल्य एकेडमी”, को फायर सेफ्टी मानकों एवं आवश्यक अनुमति के अभाव में तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा सभी कोचिंग संचालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
आज सुबह से ही छिबरामऊ में उपजिलाधिकारी न्यायिक तिर्वा राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना छिबरामऊ एवं अग्निशमन अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र में संचालित विभिन्न कोचिंग सेंटर्स का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान लगभग आधा दर्जन से अधिक कोचिंग संस्थानों की जांच की गई। जांच में फायर सेफ्टी मानकों, आपातकालीन निकासी व्यवस्था एवं आवश्यक अनुमति संबंधी दस्तावेजों की गहन समीक्षा की गई। टीम द्वारा संबंधित कोचिंग संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अग्निशमन सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करें तथा बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के किसी भी स्थिति में कोचिंग संचालन न किया जाए।
निरीक्षण के दौरान 04 कोचिंग संस्थान/लाइब्रेरी
1.विद्या ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी संचालक धीरज गुप्ता निवासी मो0 बनवारी नगर थाना छिबरामऊ
2.अध्यन लाइब्रेरी संचालक पवन कुमार मोहल्ला बनवारी नगर थाना छिबरामऊ
एमएच लाइब्रेरी संचालक सादाब मोहल्ला बनवारी नगर थाना छिबरामऊ
रिषिका लाइब्रेरी संचालक आशुतोष दुबे मोहल्ला आवास विकास कालोनी थाना छिबरामऊ को फायर सेफ्टी मानकों एवं आवश्यक अनुमति के अभाव में तत्काल प्रभाव से सीज किये गये तथा 01 अन्य लाइब्रेरी स्टडी प्वाइंट डिजिटल लाइब्रेरी संचालक गौरव चतुर्वेदी गंगेश्वरनाथ मन्दिर के पीछे थाना छिबरामऊ को बन्द कराया गया। अधिकारियों द्वारा सभी कोचिंग संचालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

