कन्नौज: मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुजुर्ग महिला से अभद्रता का आरोप, वीडियो वायरल

वार्ड बॉय व सुरक्षा कर्मियों पर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज के आरोप 

बृजेश चतुर्वेदी

तिर्वा/कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दवा लेने पहुंची एक बुजुर्ग महिला और उसके बेटे के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है जबकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी मामले का संज्ञान लिया है। किदवई नगर, गुरसहायगंज निवासी मुमताज पत्नी युसूफ ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अपने बेटे के साथ ओपीडी के कमरा नंबर-89 के बाहर दवा लेने के लिए लाइन में खड़ी थीं। आरोप है कि इसी दौरान वार्ड बॉय और सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा धक्का-मुक्की की। विरोध करने पर उनके बेटे के साथ भी बदसलूकी की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज के सीएमएस ने मामले का संज्ञान लिया है। उधर, पुलिस काकहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।