बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज़ ब्यूरो) जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के अंतर्गत माह जुलाई 2026 के लिए आवंटित खाद्यान्न (गेहूं एवं चावल) तथा अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को प्रथम त्रैमास (अप्रैल, मई एवं जून, 2026) के सापेक्ष चीनी का वितरण जनपद में दिनांक 06 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पात्र गृहस्थी (पीएचएच) कार्डधारकों को प्रति यूनिट 02 किलोग्राम गेहूं एवं 03 किलोग्राम चावल, कुल 05 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क वितरित किया जाएगा। वहीं अन्त्योदय (एएवाई) कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं एवं 21 किलोग्राम चावल, कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रथम त्रैमास (अप्रैल, मई एवं जून, 2026) के सापेक्ष 03 किलोग्राम चीनी प्रति कार्ड 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से कुल 54 रुपये में वितरित की जाएगी। चीनी वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए प्रत्येक उचित दर दुकान पर पर्यवेक्षक एवं नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। ई-पॉस मशीनों के माध्यम से प्रतिदिन प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। दिनांक 20 जुलाई 2026 को मोबाइल ओटीपी के माध्यम से वितरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसी अवधि तक पात्र लाभार्थी पोर्टेबिलिटी के माध्यम से भी खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे।
यदि किसी कार्डधारक को राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा होती है तो वह संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अथवा पूर्ति निरीक्षक से संपर्क कर सकता है। खाद्यान्न वितरण से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु उपजिलाधिकारी छिबरामऊ (9454416468), उपजिलाधिकारी सदर कन्नौज (9454416467), उपजिलाधिकारी तिर्वा (9454416469), जिला पूर्ति अधिकारी (9918584700), क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (7017737593), पूर्ति निरीक्षक तिर्वा (9889433959), पूर्ति निरीक्षक तहसील कन्नौज (7839301822), पूर्ति निरीक्षक तहसील छिबरामऊ (9839430150), पूर्ति निरीक्षक समस्त नगर क्षेत्र (8423481194) अथवा कन्नौज कमांड सेंटर के टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

