बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। थाना छिबरामऊ पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को चोरी के माल एवं नगदी सहित गिरफ्तार किया गया।
बीती 07 जुलाई को वन्दना तिवारी पत्नी मोहित तिवारी निवासी ग्राम ऊंचा द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात महिला द्वारा उनके पर्स में रखे आभूषण एवं नगदी चोरी कर लेने के संबंध में थाना छिबरामऊ पर मु0अ0सं0 289/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया।
प्रकरण के सफल अनावरण हेतु थाना छिबरामऊ पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई। विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांक 08.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर जीटी रोड स्थित जनता कोल्ड स्टोर के पास से आरोपी भूरी उर्फ लक्ष्मी पत्नी सन्तोष निवासी ग्राम हिरोंदी, थाना मलावन, जनपद एटा, उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी इस्तेमाली सफेद धातु की पायल, 12 बिछिया, 02 पीली अंगूठियां, ₹3,000 नगद तथा एक पीले रंग का पर्स बरामद किया गया।
आरोपी पर पहले ही मु0अ0सं0 326/2016 धारा 392/411 भादवि, थाना बाह, जनपद आगरा तथा मु0अ0सं0 289/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना छिबरामऊ, जनपद कन्नौज दर्ज हैं और वो शातिर चोर बताई जाती है।
