फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री के निर्देश पर शमशाबाद में संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित कर ब्लॉक एवं नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अभिषेक दुबे, जिला प्रभारी देवेश नारायण अवस्थी, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नानकराम दुबे तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रकाश त्रिवेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान राजीव दुबे को फर्रुखाबाद का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन विस्तार के तहत संजू तिवारी को ब्लॉक अध्यक्ष, अभय दुबे को ब्लॉक सोशल मीडिया प्रभारी, राघव पांडेय को व्यापार प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष तथा अंकुर मिश्रा को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। रामू तिवारी, श्याम मिश्रा, अवधेश मिश्रा, चंचल पांडे, अनुज पांडे, संजू पाठक, रिंकू शुक्ला, सुनील वार्ष्णेय, करन तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और पार्टी की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का संगठन विस्तार: शमशाबाद में ब्लॉक व नगर कार्यकारिणी का गठन

