कन्नौज: पीडीए जन पंचायत मे अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। सौरिख स्थित एक गेस्ट हाउस मे पीडीए जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमे मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्टीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने संगठन मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार मे कठ का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने अति पिछड़ों को एकजुट रहने की नसीहत दी और कहा कि सपा सरकार ने 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था लेकिन भाजपा सरकार ने इस पर रोक लगाकर पूरे विश्वकर्मा समाज का अपमान किया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व मे पार्टी संविधान की रक्षा एवं पीडीए लोगों के हक की लड़ाई के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। आज हम सब संकल्प लेकर जाएं कि आने वाले 2027 के चुनाव मे समाजवादी नीतियों एवं भाजपा कि कूटनीतियों को जन जन तक पहुंचा कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष कलीम खान पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे पूर्व प्रत्याशी अनिल पाल वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी बऊअन वरिष्ठ नेता बंटी शर्मा सपा नेता हुकुम सिंह यादव सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन विधानसभा अध्यक्ष शरद यादव महासचिव राम सेवक राजपूत कुक्कू चौहान अंशू पाल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम मे योगेश शर्मा जिलाध्यक्ष छात्र सभा देवेश शर्मा जिला पंचायत सदस्य इन्द्रेश यादव मोनू शर्मा राम गोपाल शर्मा नीरज शर्मा गोविंद शर्मा मुनेश राठौर गुलामुद्दीन वारसी ऋऋलभ गुप्ता सपा नेता विवेक पाल सतीश शाक्य प्रिंस यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।