बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन राजकुमार लोधी एवं अग्रणी जिला प्रबंधक डॉ रंजीत सिंह द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत सहजापुर में रामदास बाबा स्वयं सहायता समूह की महिला सीमा पत्नी योगेश की आटा चक्की की फीता काट कर शुभारंभ किया।
कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के सरकारी प्रयासों के तहत एक बड़ा कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अन्तर्गत आटा चक्की मशीन से लाभान्वित किया गया।
उन्होंने कहा कि समूह की दीदी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आटा चक्की से लाभान्वित किया गया। इस पहल से गांव के लोगों को घर के पास ही शुद्ध पिसाई की सुविधा मिलेगी। चक्की संचालन से महिला की मासिक आय में बढ़ोतरी होगी और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।कहा कि यह कदम गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को उद्यमी बनाना है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से दीदियों को न सिर्फ मशीनें दी जा रही हैं, बल्कि उन्हें व्यापार प्रबंधन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
लाभार्थी महिला ने इस मदद के लिए सरकार और समूह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आटा चक्की से वह आत्मनिर्भर बनकर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला सकेंगी।
बताया गया कि इसी समूह की दीदी सोनी पत्नी अंकुर कटियार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से डीजे सिस्टम से लाभान्वित किया जा चुका है।
इस अवसर पर बीएमएम विजय, सुमिति तथा समूह की अन्य महिला दीदी उपस्थित रहीं।
