कन्नौज में चारागाह भूमि मुक्त कराने के लिए राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। गौ सम्मान दिवस पर युवाओं ने प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए गौ सम्मान अभियान से जुड़े लोगों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। गाय की रक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की।
गौ सम्मान दिवस पर अभियान से जुड़े लोग 10 बजे गोलकुआं चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से संगठन के लोग पैदल चलकर कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। गौ-सम्मान अभियान से जुड़े कृष्णा पांडेय ने बताया कि गाय हमारी आस्था से जुड़ी है। इसके बावजूद विधर्मियों द्वारा गाय पर अत्याचार किए जाते हैं। गाय की हत्या की जाती है। गौ हत्या बन्द कराने के लिए कड़े कानून को लागू करना बेहद जरूरी है।
बजरंग दल नेता उमेश बाजपेयी ने कहाकि गाय की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
लोगों के हस्ताक्षर युक्त राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम देवेंद्र सिंह को सौंपा। हमारी मांग है कि गायों का सम्मान बरकरार रखने के लिए कड़े नियम बनें और जगह-जगह चारागाह की जिन जमीनों पर कब्जा है, उसे कब्जामुक्त कराया जाए। ताकि गायों को रहने और चरने की पर्याप्त जगह मिल सके। उन्होंने कहाकि गाय को लेकर किए जा रहे प्रयास के आगे सरकार को झुकना पड़ेगा और हमारी मांगों को भी मानना पड़ेगा।
गाय में हम सनातनियों की आस्था है और किसी को आस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। कार्यक्रम में दीनू बाजपेयी, अंजुल दुबे, कृष्ण औतार गुप्ता, बंटू दुबे, राजकुमार, विशेष मिश्रा, उत्कर्ष अवस्थी, आलोक राजपूत, दिशा सक्सेना, अमन सक्सेना, यश दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे।
