बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत आज कन्नौज विधानसभा की ग्राम पंचायत चौधरियापुर में अभियान का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संत गुरु रविदास महाराज के समता, सद्भाव और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन समाज को समानता, सेवा और मानवता का मार्ग दिखाने वाला है तथा उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में रामसेवक कठेरिया, कुलदीप दोहरे, अनिल दोहरे, राजेश दिवाकर, अभिषेक पाण्डेय, विवेक पाठक, रेखा दोहरे, संध्या शर्मा, अभिमन्यु ठाकुर, मंगलम पाण्डेय, हरनाथ भदौरिया, शोभित मिश्रा, अतुल पाल, देवाश शुक्ला, अवधेश राठौर समेत सम्मानित ग्रामीणों ने अभियान का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

