बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जनपद कन्नौज का शपथ ग्रहण समारोह आज हर्षवर्धन सभागार में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, उत्तर प्रदेश के महासचिव रामानंद कटियार उपस्थित रहे।
समारोह में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री (आईएएस), पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्रा, डीटीओ डॉ. के.पी. त्रिपाठी सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, कन्नौज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। इनमें सभापति एम.के.कटियार, उपसभापति डॉ. सरित द्विवेदी, सचिव विकास पटेल तथा कोषाध्यक्ष गोविन्द नारायण शामिल रहे।
कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के सदस्य सूर्यकांत दीक्षित, डॉ. आशीष दुबे, अंकित शर्मा, ब्रजकिशोर दुबे सहित रेड क्रॉस सोसाइटी के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के मानवीय सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुँचाने का संकल्प लिया गया। अतिथियों ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएँ देते हुए जनसेवा के कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।