कन्नौज: मदरसा अरबिया फैजूल उलूम तालग्राम द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मदरसा अरबिया फैजूल उलूम तालग्राम ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं स्वच्छ भारत के संकल्प को समर्पित रही।

रैली में चेयरमैन नगर पंचायत मोहसिन खान  एवं प्रधानाचार्य शाहनवाज़ खान, एवं अध्यापक सैयद दिलदार अली, ,मो0 नईम, वसीम सिद्दीकी, मो0 आसिफ, मो0 हासिम, निज़ामुद्दीन, मुनब्बर हुसैन सिद्दीकी, मिर्जा  एहतिशामउल्ला वेग, वसीम अहमद, शेख सलाहउद्दीन, ईशान हैदर, रहमानउद्दीन, शाह आलम, नईम अहमद, माशाअल्लाह, तथा लिपिक विकास दुबे, मो0 आरिफ, आफताब खां, आदि तथा मदरसा फैजूल उलूम एण्ड जू0 हा0 तालग्राम के प्रधानाध्यापक जाकिर हुसैन, एवं अध्यापक, सलमान खान, मजहरूददीन, सुमन वर्मा, एवं लिपिक मिर्जा गुफरान वेग, आदि विद्यालय के छात्र.छात्राओं, सामाजिक संगठनों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर स्कूल से नगर भ्रमण करते हुए शहीद स्मारक तक देशभक्ति का संदेश दिया तथा प्रत्येक नागरिक से अपने घर एवं प्रतिष्ठान पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अध्यापको एवं जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए हर घर तिरंगा अभियान को जन.जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।