फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। राजेपुर स्थित बिजली उपकेंद्र में फॉल्ट आने के कारण रविवार को गंगा पार क्षेत्र के करीब 80 गांवों में लगभग नौ घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सुबह करीब 11 बजे बिजली गुल होने से उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली विभाग के अवर अभियंता हरिओम सिंह ने बताया कि उपकेंद्र की ट्रॉली के इंसुलेटर उपकरण में नमी आने के कारण खराबी उत्पन्न होगई, जिससे ट्रॉली में फॉल्ट हो गया। खराबी को दूर करने के लिए आवश्यक उपकरण बुलंदशहर से मंगाए गए और जेई अपनी टीम के साथ राजेपुर पहुंचे। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया। जेई हरिओम सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहकर मरम्मत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फॉल्ट को ठीक करने का कार्य जारी है और रविवार शाम करीब सात बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली गुल रहने से गंगा पार क्षेत्र के करीब 80 गांवों के ग्रामीणों को दिनभर परेशानी उठानी पड़ी।
फर्रूखाबाद के राजेपुर उपकेंद्र में फॉल्ट से नौ घंटे गुल रही 80 गांवों की बिजली
