301 कांवड़ के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा: हर-हर महादेव से गूंजा शहर

फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। सावन के पवित्र माह में रविवार को हिंदू महासभा एवं जय भोले बाबा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम से रेलवे रोड स्थित पांडेश्वर नाथ मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। आयोजन समिति ने इस बार 251 कांवड़ का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन शिवभक्तों के उत्साह को देखते हुए मौके पर 50 अतिरिक्त कांवड़ों की व्यवस्था कराई गई। इसके बाद कुल 301 कांवड़ों का पूजन कर यात्रा रवाना की गई।दुर्वासा ऋषिआश्रम के महंत ब्रह्मचारी ईश्वर दास महाराज, शिव शक्ति अखाड़ा प्रमुख मधुराम जी महाराज, जय भोले बाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, पंडित आचार्य सर्वेश शुक्ला तथा हिंदू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारियों ने विधिवत कांवड़ों का पूजन कराया। आयोजन समिति के अनुसार, यह दूसरी बार है जब निर्धारित लक्ष्य से अधिक कांवड़ श्रद्धालुओं ने उठाई हैं। पुलिस व्यवस्था को लेकर कुछ देर बनी अव्यवस्था कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग में पुलिस बल की कमी के चलते कुछ समय के लिए जाम और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्नहो गई। इस पर हिंदू महासभा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने माइक के माध्यम से कादरी गेट थाना प्रभारी कपिल चौधरी तथा पांचाल घाट चौकी इंचार्ज हरिकेश से पुलिस व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल के साथ नहीं चलने पर यात्रा रोकने की चेतावनी दी।इसके बाद पांचाल घाट चौकी इंचार्ज हरिकेश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रा के साथ पर्याप्त पुलिस व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया। दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज ने श्रद्धालुओं को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद यात्रा आगे बढ़ी। कई मार्गों से होकर पांडेश्वर नाथ मंदिर पहुंची यात्राकांवड़ायात्रा पांचाल घाट से अमेठी कोना, खानपुर, चांदपुर, कादरी गेट, लालगेट, घुमना बाजार, नेहरू रोड, चौक और रेलवे रोड होते हुए पांडेश्वर नाथ मंदिर पहुंची। यहां कांवड़ियों ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।भीषण गर्मी में बिगड़ी कई कांवड़ियों की तबीयतरविवार को भीषण गर्मी के कारण यात्रा के दौरान कई कांवड़ियों की तबीयत बिगड़ गई। कुछ श्रद्धालु गर्मी और उमस के चलते बेहोश भी हो गए। स्थानीय लोगों और यात्रा के साथ चल रहे सदस्यों ने तत्काल उनकी मदद की और उपचार उपलब्ध कराया। इसके बावजूद शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ यात्रा आगे बढ़ती रही।यात्रा में सौरभ मिश्रा, क्रांति पाठक, जुगनू मिश्रा, आशीष मिश्रा एडवोकेट, ननकी शुक्ला, पिंकू वर्मा, विजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अभिषेक बाजपेई, दीपक शर्मा, सचिन शर्मा, सुबोध सिंह, डॉ. राघवेंद्र अग्निहोत्री, शैलेंद्र राठौर, बॉबी दुबे, आदित्य दीक्षित, नारायण दत्त द्विवेदी, राजीव चतुर्वेदी, डॉ. प्रतीक्षा चतुर्वेदी, विशाल दुबे, अमन दुबे, शिवम दुबे, शिवम गुप्ता, डा. संजीब त्रिपाठी, दीपू सिंधी, दीपक शुक्ला, योगेश गुप्ता, शिबू बाजपेई, अजय दुबे,आकाश तिवारी, सनी दूबे, अतुल पांडेय, सोनू वर्मा, अविरल सिंह , आंचल द्विवेदी, मंटू मिश्रा, जीतू बाजपेयी, अरनब अग्निहोत्री सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।