कन्नौज: समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी ने आयोजित किया मातृ शक्ति का सम्मान समारोह

बृजेश चतुर्वेदी 

कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंशू पाल द्वारा रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय, घासीपुरवा रोड तिर्वा में मातृ शक्ति सम्मान समारोह एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन नेता जी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की माताओं एवं बहनों को माल्यार्पण एवं शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मान का कार्य पिंकी पाल ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अंगूरी दहाड़िया ने की, जबकि संचालन अनुराधा यादव ने किया। इस दौरान महिलाओं ने अपने विचार साझा किए और क्षेत्र की समस्याओं तथा समाज में महिलाओं की भूमिका को लेकर संवाद किया।

इस मौके पर शशिमा सिंह दोहरे, सोनम यादव, सरिता दुबे, अनुराधा राजपूत, सरोजनी कुशवाहा सदस्य जिला पंचायत, कीर्ति दोहरे सदस्य जिला पंचायत, आरती सिंह प्रतिनिधि सदस्य जिला पंचायत, कुसुम यादव, रीना प्रजापति सहित बड़ी संख्या में माताएं एवं बहनें मौजूद रहीं।

अंशू पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं, किसानों, मजदूरों, युवाओं और वंचित वर्गों के सम्मान और अधिकारों की आवाज उठाती रही है। मातृ शक्ति का सम्मान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं की बराबरी और सम्मान के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में विश्वास रखते हुए पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

पिंकी पाल ने कहा कि माताएं और बहनें समाज की मजबूत आधारशिला हैं। उनके सम्मान और अधिकारों के बिना मजबूत एवं खुशहाल समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। समाजवादी पार्टी महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर देने की विचारधारा पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठित होकर समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए, ताकि प्रदेश में फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार बने और जनहित की नीतियों को मजबूती मिले।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।इस मौके पर शशिमा सिंह दोहरे, सोनम यादव, सरिता दुबे,अनुराधा राजपूत, सरोजनी कुशवाहा सदस्य जिला पंचायत, कीर्ति दोहरे सदस्य जिला पंचायत, आरती सिंह प्रतिनिधि सदस्य जिला पंचायत, बबली दोहरे,कुसुम यादव, प्राची दुबे,रीना प्रजापति संगीता पांडेय गोल्डी कुशवाह, अंजली दुबे समेत सैकड़ों बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।