महेश वर्मा
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। कायमगंज नगर में गले व जर्जर विद्युत पोल लगातार जगह-जगह गिरना शुरू हो गए हैं। बारिश की नमी के चलते गले विद्युत पोल खुद वा खुद गिरने लगे हैं। नगर में जर्जर गले विद्युत पोलो की संख्या एक दर्जन से भी अधिक है। लगातार नगर वासियों की शिकायत करने के बाबजूद भी विधुत विभाग के जूनियर अधिकारी आंखे बंदकर किसी बडे हादसे की राह देख रहा हैं। विद्युत विभाग को बजरिया मेन मार्केट में गले पोल को हटाने के लिए बहादुर मेडिकल स्टोर वालों ने व बजरिया के अन्य नागरिकों ने शिकायती पत्र जेई0 जावेद को दिया था। जेई0 ने आश्वासन तो दिया मगर पोल को हटाना उचित नहीं समझा, पोल गलकर एक बिल्डिंग के सारे रुका हुआ है। यदि पोल गिरता है तो बडा हादसा हो सकता है। ऐसे ही न जाने नगर में कितने ही जर्जर विद्युत पोलों के सहारे विद्युत आपूर्ति चल रही है। विद्युत विभाग के अधिकारी घटना होने के इंतजार में बैठे हैं। कुछ दिन पहले ही मोहल्ला चिलांका में जर्जर विद्युत पोल गिर गया था और एक बड़ा हादसा होने से टल गया था। आज जटवारा रोड पर लगा जर्जर विद्युत पोल गलकर गिर गया है और एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। नगर में लगे गले पोल को हटवाने की तरफ कोई भी विद्युत अधिकारी ध्यान नही दे रहा हैं। खास बात यह भी है कि उच्च अधिकारी इस बावत मौन हैं। भारती कृषक एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता राजेश कुमार राजपूत ने इन जर्जर पोलों को जनहित में हटवाने की मांग की है साथ ही यह भी कहा यदि जर्जर पोलों से कोई भी घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जेई0 जावेद की होगी। ऐसा न हो कि इस बीच कोई नगर का आम आदमी इस अनहोनी घटना का शिकार हो जाये।
जर्जर विद्युत पोल से हादसा टला
