बृजेश चतुर्वेदी
तालग्राम।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। आज सी0आर0एल0 मेमोरियल में आज शिक्षक दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर नगर पंचायत तालग्राम चेयरमैन मोहसिन खान (जानू) मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे उन्होने बताया कि इंसान के जीवन में गुरु का सबसे बड़ा महत्व होता है, बिना गुरु के ज्ञान को पाना असंभव है, शिक्षक के आशीर्वाद से ही हम अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ते हैं, हमारे देश में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस, मनाया जाता है, आज का दिन हमारे उन सभी गुरुओं के प्रति कृतज्ञता और आभार व्यक्त करने का दिन है, जो बिना किसी स्वार्थ के हमारे भविष्य को संवारने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर देते हैं। आइए, हम सब मिलकर अपने सभी गुरुओं का आदर करें और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
इस मौके पर सभासद पंकज ठाकुर, सी0आर0एल0 प्रधानाध्यापक श्री देवेश सर, धीरेन्द्र सर, डेविड सर, वीरेन्द्र सर, नीतेश सर, आदि सभी शिक्षक मौजूद रहे।
