कन्नौज: पुलिस लाइन मे हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 

बृजेश चतुर्वेदी 

कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधि-विधानपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई । जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं राधा-कृष्ण से संबंधित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया तथा कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस कन्नौज सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के बच्चों एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। आयोजन का वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा। कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीकृष्ण की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।