फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव महरुपुर बिजल निवासी करीब 20 वर्षीय सौम्या ने मंगलवार सुबह करीब आठ बजे भूसा भरे कमरे में गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया गया कि सौम्या बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और हर्ष नगर बहोरीकपुर स्थित सागर सिंह सोमवती डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता तेज सिंह और मां नीलम हैं। सौम्या दो बहनों में शामिल थी। परिवार में उसका एक भाई अनुरुद्ध भी है। घटना की सूचना मिलने पर थाना जहानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
