लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । केंद्रीय चुनाव आयोग को लेकर हुए खुलासे के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आयोग की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का व्यवहार लोकतंत्र के लिए घातक है। चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार आपत्ति दर्ज कराई लेकिन फिर भी ध्यान नहीं दिया गया। ये बताता है कि देश के कई राज्यों की बनी सरकारें असंवैधानिक हैं। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने मांग की है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2027 मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता की देखरेख में न करवाया जाए। उनके फैसलों का चुनाव आयोग के अन्य अधिकारी भी आपत्ति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भी चुनाव में पक्षपात किया और जिन जगहों पर सपा के वोटर थे उन्हें चिह्नित कर वोटर लिस्ट से हटा दिया गया। हमने जब इस पर एफिडेविड के साथ शिकायत की तब भी किसी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पता चलता है कि देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे हैं। यूपी में हुए उपचुनाव में भी हमने देखा कि किस तरह बेईमानी की गई थी।
कठपुतली बनकर काम कर रहा है चुनाव आयोग
अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ लोग सत्ता की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं जिससे कि सत्ता उनके पास बनी रहे। ये लोकतंत्र को मिटाने का षड्यंत्र है। जो अपने हस्ताक्षर नहीं कर सकता है उसके साइन बनाकर सैकड़ों लोगों के वोट काटे गए। जब खुलासा हुआ तो एक भी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब चुनाव आयोग इतना एक्सपोज हो चुका है कि अब राजनीतिक दल तो दूर जनता ही आने वाले समय में जवाब देगी। इससे ज्यादा भाजपा की सरकारें एक्सपोज हो गई हैं। आने वाले चुनाव में जनता इनको जवाब देगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग षड्यंत्र कर रहा है। हमने यूपी के चुनाव और उपचुनाव में करीब से देखा है। शिकायत करने पर एक भी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई है।
भाजपा सरकार में संस्थाएं निष्पक्ष नहीं
सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार में संस्थाएं निष्पक्ष नहीं रह गयी है। चुनाव किसके इशारे पर इस तरह का काम कर रहा है। यादव ने कहा, श् हम लोग उम्मीद करते है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष संस्था है, ये लोकतंत्र को मजबूत करेगा लेकिन आयोग तो लोकतंत्र को ही खत्म कर रहा है। चुनाव आयोग पूरी तरह से एक्सपोज हो गया है उसके साथ ही भाजपा सरकार भी एक्सपोज हो गयी है। लोकतंत्र में कठपुतली बनकर धोखा देना घोर संवैधानिक अपराध है। यह लोकतंत्र खत्म करने का षड्यंत्र है। आने वाले समय में जनता अपने वोट से भाजपा सरकार को हमेशा के लिए हटा देगी। जनता भाजपा सरकार और चुनाव आयोग को जवाब देने जा रही है।
ट्रांसफर-पोस्टिंग चुनाव की तैयारी के लिए
2022 में समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनाव साजिश करके हराया था। यह लोग फिर बड़े पैमाने पर बेइमानी की तैयारी कर रहे होंगे। हम लोगों ने इन्हे एसआईआर में बेईमानी करते पकड़ा था। अभी भी मनमर्जी से अधिकारी तैनात किए जा रहे हैं। जो अधिकारी आने वाले समय में विधानसभा का चुनाव देखेंगे उनके एक भी पीडीए वर्ग से नहीं हैं। यह बड़ी साजिश और षडयंत्र हैं। उन्होने कहा कि ट्रांसफर-पोस्टिंग चुनाव की तैयारी के लिए हो रहे हैं। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। यूपी का विधानसभा का चुनाव आखिरी चुनाव होगा। इसके बाद भाजपा जनता के वोट का अधिकार छीन लेगी। लोकतंत्र बचाने का एक ही रास्ता है, दिल्ली में पीडीए की सरकार बनाना। एक सवाल में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से एक्सपोज हो गयी है। आने वाले समय में जनता भाजपा को बुरी तरह से हराएगी। वहीं से भाजपा का पतन शुरू हो जाएगा।
ज्ञानेश गुप्ता की देखरेख में न हो यूपी चुनाव 2027: कठपुतली बनकर कर रहे काम: अखिलेश यादव
