कंपिल के जैन मंदिर में 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ऐसोशिएशन का नौबॉ स्थापना दिवस

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) ।  जिलाधिकारी अंकुर लाठर, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह से संपर्क कर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ऐशोशिएशन का नवा स्थापना दिवस 2 अक्टूबर को कपिल में जैन मंदिर पर मनाने के लिए आमंत्रित किया गया। इसके बाद अमृतपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रतनपुर पमारान पहुंचकर अमृतपुर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ऐशोशिएशन के तहसील अध्यक्ष अध्यक्ष प्रताप सिंह यादव के प्रतिष्ठान पर बैठकर विचार विमर्श किया गया।
इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव संजय शर्मा, अनिल प्रजापति, ताहिर खान और बज्जू भइया, जिला उपाध्यक्ष महेश वर्मा, अनुज कुमार सिंह, रामू राजपूत, विजय कुमार, राम रहीस राठौर, प्रताप सिंह यादव, उपस्थित रहे। 2 अक्टूबर को होने जा रहे कंपिल में नवा स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाने पर विचार विमर्श किया गया। इसके साथ सभी साथियों को 2 अक्टूबर का आमंत्रण स्वीकार कर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए।