बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । आज केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर कांग्रेस कमेटी जनपद कन्नौज के जिला अध्यक्ष मो शाकिर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा एसआईआर प्रक्रिया कर बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए गलत तरह से देश मे 13 करोड़ के आसपास वोट काट दिए इस प्रक्रिया में दोनों सहयोगी चुनाव आयुक्तों ने जब गलत ढंग से फॉर्म 6 में बदलाव, और अनजान लोगों द्वारा नाम काटने के लिए प्रस्तुत फॉर्म 7 एवं अन्य असंवैधानिक रूप से किये जारहे बदलाव के खिलाफ 14 बार मुख्य चुनाव आयुक्त और मुख्य सचिव को आपत्ति दर्ज कराई मगर नहीं सुना गया जिस से साफ पता चलता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त किसी और के इशारे पर कानून लोकतंत्र और संविधान के विरुद्ध काम करके जो सरकारें महाराष्ट्र, हरयाणा, बिहार और पश्चिम बंगाल में बनाई गईं है वो असंवैधानिक है। जिस के लिए ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेकर के ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कर जेल में डालना चाहिए।
कांग्रेस जनो ने जिला अध्यक्ष मो शाक़िर हुसैन के नेतृत्व में नसरापुर अम्बेडकर प्रतिमा से निर्वाचन कार्यालय कलेक्टरेट तक मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का कार्यक्रम था प्रदेश की योगी सरकार पुलिस द्वारा संवैधानिक अधिकार छीनकर दहन कर रही है कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव विजय मिश्रा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के महासचिव डॉ ज़हीर अहमद रिज़वी, प्रमोद शाक्य, एहसानुल हक़, शामशाद खान मो आमिर अंसारी अधिवक्ता, असगर हुसैन, मीर हारून, पुष्पेंद्र पांडेय, अमोल दीक्षित, मेराज अली वारसी, वसीजन, सरफ़राज़ हुसैन प्रवल प्रताप, धर्मानंद, महिला नेत्री ऋण सिंह, मो आरिफ खान मेराज अली अवनीश कुमार राजकुमार यादव अरविंद दुबे, तारिक़ बशीर, आदिल अंसारी, शाहनवाज़ अंसारी नायाब अंसारी, अरमान हुसैन,सर्वेश यादव, मेराज सिद्दीकी, लियाक़त अली, रामतीर्थ, सत्यप्रकाश शर्मा म्हरोज़, इस्लाम राईन अज़हर हुसैन गोलू, जितेंद्र सिंह, मजरुद्दीन, मोहिद खान, मो दीन, आज़म हुसैन, इक़बाल आदि शामिल रहे।
