आजम खां से रामपुर जेल में मिलने जाएंगे अखिलेश : विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा के लग रहे कयास

‘‘जातिगत गैरबराबरी और असमानता को जड़ से समाप्त करने के लिए पीडीए सरकार का आना ही एकमात्र विकल्प है’’
लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । अखिलेश यादव 22 अक्तूबर को पूर्व मंत्री आजम खां से मिलने रामपुर जाएंगे। वह जेल में आजम से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों के बीच विधानसभा चुनाव और प्रदेश के सियासी हालात पर चर्चा होगी। बता दें कि इससे पहले अखिलेश ने बीते वर्ष अक्तूबर में आजम से रामपुर जाकर मुलाकात की थी।
चुनाव आयोग ने भी स्वीकारीं मतदाता सूची में गड़बड़ियां
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि मतदाता सूची के एसआईआर के बाद भी मतदाता सूची में गड़बड़ियां हैं। कई जगह एक-एक व्यक्ति के कई वोट हैं। चुनाव आयोग ने भी इन गड़बिड़यों को स्वीकार किया है। आयोग कह रहा है कि छोटी-मोटी गलती है, पर यह बहुत बड़ी गड़बड़ी है। वह सोमवार को गोमती नगर में पूर्व मंत्री विद्या चैधरी के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जानने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है।
पीडीए प्रहरी से 24 को बूथ पर सक्रिय रहने का आह्वान
अखिलेश ने मतदाता सूची ठीक करने के लिए चल रहे विशेष अभियान में 24 अक्तूबर को भागीदारी का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 24 अक्तूबर को सभी पीडीए प्रहरी मुस्तैद रहें और मतदाताओं की हरसंभव मदद करें। उन्होंने सोमवार को जारी बयान में कहा है कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब तो विदेशी भी जाति के भेद से जन्म लेने वाले भेदभाव का आंखों देखा हाल बता रहे हैं। सच तो ये है कि पीडीए समाज का कोई भी व्यक्ति वो चाहे जेल के अंदर हो या बाहर जाति के नाम पर पीड़ा, दुख और अपमान उसे हमेशा ही भुगतना पड़ता है। जातिगत गैरबराबरी और असमानता को जड़ से समाप्त करने के लिए पीडीए सरकार का आना ही एकमात्र विकल्प है।