फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। प्रशासनिक न्यायमूर्ति सुभाष चंद्र शर्मा, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के जनपद आगमन के अवसर पर दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा शिष्टाचार भेंट कर उनका भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर न्यायमूर्ति के प्रति अपनी श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
शिष्टाचार भेंट के समय दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ, के कार्यवाहक अध्यक्ष ऋषि यादव एवं कार्यवाहक सचिव दिनेश गुप्ता उपस्थित रहे। वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की ओर से अध्यक्ष कश्मीर सिंह एवं सचिव अभिषेक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति का स्वागत करते हुए उनके न्यायिक एवं प्रशासनिक योगदान की सराहना की। इस अवसर पर न्यायालय परिवार से जुड़े अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति सुभाष चंद्र शर्मा के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके कुशल मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम का वातावरण सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानपूर्ण रहा।
फर्रुखाबाद पहुंचें प्रशासनिक न्यायमूर्ति सुभाष चंद्र शर्मा : न्यायालय कर्मचारी संघों ने किया गरिमामय स्वागत

