फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । तहसील सदर फर्रुखाबाद बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को तहसील सदर परिसर में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद मुकेश राजपूत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर एसडीएम संजय कुमार और तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अनुराग पांडेय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेंद्र कटियार, सचिव ओम प्रकाश दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष होशियार सिंह राजपूत, संयुक्त सचिव हेमराज सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, ऑडिटर संतोष राजपूत और पुस्तकालय मंत्री उमेश सारस्वत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनके साथ कमेटी के कार्यकारी सदस्य रुकमंगल सिंह, अरविंद दिवाकर, मनोज यादव, सुधीर सक्सेना, राघव शुक्ला, अभिनय गुप्ता और सर्वेश पाल ने भी शपथ ग्रहण की। अनुराग पांडेय ने कहा कि फर्रुखाबाद उनके घर जैसा है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम-54 को बधाई देते हुए हर मोड़ पर साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने वकीलों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन में ही असली शक्ति होती है, इसलिए किसी के बहकावे में आकर आपस में फूट न पड़ने दें। अनुराग पांडेय ने कहा कि क्षतिग्रस्त तहसील सदर भवन की समस्या को जिला प्रशासन और डीएम के माध्यम से इसका प्रस्ताव हाईकोर्ट के कलेक्शन डिपार्टमेंट को भेजा जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे स्वयं प्रयास करके हाईकोर्ट से भवन निर्माण के लिए ज़रूरी धनराशि स्वीकृत कराएंगे। इस दौरान एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष देव प्रकाश अवस्थी, अनीश सिंह, राहुल दीक्षित और संजीव शाक्य ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र बांटे। कार्यक्रम में तहसील अमृतपुर के सचिव गजेंद्र सिंह एडवोकेट, कायमगंज व जिला बार एसोसिएशन फतेहगढ़ से अरुण मिश्रा व अरुण दुबे, जुगल किशोर मिश्रा, गणेश दुबे, भैया मिश्रा और कोमल पांडेय समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
तहसील सदर फर्रुखाबाद बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
