लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । यूपी चुनाव के पहले भाजपा ने समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका देते हुए, बस्ती से पूर्व सांसद अरविंद चैधरी और बांदा के सपा नेता अनिल यादव को अपने पाले में कर लिया है। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चैधरी, जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में दोनों नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाकर दोनों नेताओं और उनके समर्थकों का भाजपा में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता सर्वोपरि होता है और उसके परिश्रम, समर्पण व योगदान को सम्मान मिलता है। चैधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि अरविंद चैधरी और अनिल यादव के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ल, प्रदेश मीडिया संयोजक मनीष दीक्षित और प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्यता ग्रहण करने वाले दोनों नेताओं के सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी को बडा झटका : पूर्व सांसद अरविंद चैधरी और अनिल यादव सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल
