फर्रूखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) । शासन स्तर से जारी तबादला सूची में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह का नाम भी शामिल है। उन्हें अब अलीगढ़ में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत आईपीएस पुष्कर वर्मा को फतेहगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गौरतलब है कि गिरीश कुमार सिंह ने इसी वर्ष 9 अप्रैल को आगरा पुलिस कमिश्नरेट से स्थानांतरित होकर जिले में पदभार संभाला था। अभी उन्हें यहां आए छह महीने भी नहीं बीते थे कि शासन ने उनका स्थानांतरण कर दिया।
फतेहगढ एएसपी ग्रीश कुमार का तबादला : पुष्कर वर्मा होने नये एएसपी

