फतेहगढ़,कायमगंज व अमृतपुर में प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) । पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए तीन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने निरीक्षक भूपेंद्र कुमार राठी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज बनाया गया है। वहीं निरीक्षक विनेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेहगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक सत्य प्रकाश को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना अमृतपुर के पद पर तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने तीनों निरीक्षकों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।