सेवा सप्ताह के रूप में 1 सप्ताह तक मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस : जिलाध्यक्ष

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने आवास विकास स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य व्यवस्थाओं व पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं इस दौरान मरीजों को फल वितरित किए गए। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता सहित तमाम जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के गले में भाजपा की पट्टिका अवसर पर भगवा टोपी लगी हुई थी।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 6 अप्रैल भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष में इस कार्यक्रम को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया जिसके अंतर्गत 1 सप्ताह तक भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा सभी मंडलों शक्ति केंद्रों व बूथ केंद्रों से संबंधित समस्त पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में रहकर सेवा कार्य को जारी रखेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो जन कल्याण का संकल्प लिया है उस संकल्प को चरितार्थ करते हुए सभी कार्यकर्ता सामाजिक स्थलों स्वास्थ्य केंद्रों आदि पर जाकर स्वच्छता अभियान फल वितरण आदि कार्यक्रम चलाएंगे इसी के अंतर्गत डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को भी ठीक करने के निर्देश दिए गए। किसी मरीज को भी असुविधा का सामना ना करना पड़े। भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसके कार्यकर्ता निरंतर सामाजिक कार्यों में संलग्न दिखाई देते हैं संगठन निरंतर पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अंत्योदय के संकल्प को चरितार्थ करने में लगा हुआ है।
इस कार्यक्रम के अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सह संयोजक ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर जितेंद्र सिंह जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी जिला मंत्री अभिषेक बाथम सभासद आदेश गुप्ता सुनील राठौर अभिषेक बाजपेई अंकित गुप्ता सह मीडिया प्रभारी पीयूष त्रिपाठी संजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

फैसले का स्वागत, सरकार अब तारीख बताए : जाति जनगणना पर बोले राहुल गांधी

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *